फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा एवं दलित विकास महासभा की प्रदेश अध्यक्ष को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

मुरादनगर। अति पिछड़ा एवं दलित विकास महासभा की प्रदेश अध्यक्ष को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दुहाई गांव निवासी मंजू कश्यप अति पिछड़ा एवं दलित विकास महासभा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। पुलिस के अनुसार, वह मंगलवार रात करीब नौ बजे घर में अकेली थी। तभी गांव निवासी एक युवक अपने तीन साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। विरोध कर शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने दुहाई निवासी उमेश समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंजू कश्यप ने बताया कि इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को बाहर जाने से रोका तो दामाद को पीटा
मुरादनगर। एक युवक को अपनी पत्नी को बाहर जाने से रोकना महंगा पड़ गया। महिला ने फोन कर मायके वालों को बुला लिया और उन्होंने दामाद को पीट दिया। पति ने तहरीर दी है। ईदगाह चौड़ा खड़ंजा रोड पर जाहिद परिवार सहित रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी ईद की खरीदारी करने बाजार जा रही थी। जाहिद ने उसे रोक दिया। इस बात पर दंपति में विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने अपने भाई को बुलाकर जाहिद के साथ मारपीट की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें