फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जोन में आतंकी साया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस आज, हर स्थिति से निपटने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी। एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसएसपी मेरठ ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि अगर इस दिन स्टंटबाजी की या हुड़दंग मचाया तो पुलिस सख्त कार्रवाई तो करेगी ही, लापरवाही पर थानेदार भी नपेंगे। शहर में प्वाइंट बनाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। स्टंट बाजी करते युवकों को पकड़कर सीधे जेल भेजा जाएगा।
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर जोन के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा इंतजामों को कड़े करते हुए मंगलवार को जोन के सभी एसएसपी ने अपने-अपने जिलों में सघन चेकिंग कराई। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस पर हुड़दंग और स्टंटबाजी होती हैं। जिसमें कई बार युवकों की मौत तक हो चुकी हैं। इसको देखते हुए शहर में सभी प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वेस्ट एंड रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, माल रोड, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, पांडवनगर और नूरनगर रोड समेत कई जगहों पर इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि अगर स्टंटबाजी करते कोई युवक पकड़ा गया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। अनदेखी करने पर थानेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

होटल, सिनेमाघरों में चेकिंग, पुलिस का पहरा
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघरों और मॉल में मंगलवार शाम चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसपी सिटी, एएसपी कैंट और सीओ कोतवाली ने अलग-अलग स्थानों पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया। एएसपी ने सदर बाजार पुलिस के साथ भैसाली बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व दिल्ली रोड पर चेकिंग की। एसपी सिटी ने बताया कि कैंट क्षेत्र में जहां-जहां बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम होने हैं, वहां अलग से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी ने बताया कि प्रभातफेरी और स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रमों में पुलिस का पहरा रहेगा। शहर में सभी सीओ अपने अपने सर्किल में थाना प्रभारियों के साथ खुद अलर्ट रहकर चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

कई स्थानों पर सुबह रहेगा डायवर्जन
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि आज 15 अगस्त पर प्रभातफेरी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिन स्कूलों से प्रभात फेरी निकलनी है, वहां के मुख्य स्थानों पर कुछ समय के लिए वनवे व्यवस्था करते हुए अन्य वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।

खास बातें:
- एडीजी, आईजी और एसएसपी ने सतर्क रहने के दिए निर्देश
- स्टंटबाजी, हुड़दंग रोकने के लिए प्रमुख प्वाइंटों पर लगी ड्यूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें