मेरठ। घंटाघर स्थित अलकरीम होटल में बृहस्पतिवार को तीन युवकों ने मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। अलकरीम होटल मालिक नासिर के दोनों बेटे बृहस्पतिवार को होटल पर बैठे थे। इस दौरान हथियारों से लैस तीन युवक वहां पहुंचे गाली गलौज करने लगे। दोनों भाइयों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ कर गल्ला लूटने तक का प्रयास किया है। सूचना पर देहलीगेट एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नासिर के दोनों बेटों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही नासिर की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी घंटाघर के पास रहते हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे फरार मिले।