फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरनगर में दुकानदार पर हमला, सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नूरनगर में मामूली कहासुनी के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने स्वीट्स शॉप पर हमला बोल दिया। दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट करने के अलावा दुकानदार को पीटा गया। जिससे सांप्रदायिक माहौल गर्मा गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बलवे और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नूरनगर रेलवे हाल्ट के पास जॉनी की स्वीट शॉप है। जॉनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे लिसाड़ी गांव निवासी चांद ने उसकी दुकान की भट्ठी में बाइक से टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो चांद ने गालीगलौज शुरू कर दी। दोनों में विवाद हो गया। उस वक्त तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि करीब आधा घंटा बाद चांद ने अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर हमला बोल दिया। दुकान में रखा सामान तोड़ दिया और उसकी पिटाई की। गल्ले से 70-80 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना के बाद दुकानदार पक्ष के लोग भी जमा होने लगे। जिससे सांप्रदायिक माहौल गर्माने लगा। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट और टीपी नगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।
विज्ञापन

मारपीट, बलवा, लूट का केस दर्ज
प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरी विनय कुमार ने बताया कि जॉनी की दुकान के बाहर भट्टी रखी थी। जिस पर चांद की बाइक टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला शांत होने के बाद आरोपी चांद ने अपने साथियों के साथ हमला बोला। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चांद, गांधी, सरफराज, समीर, इदरीश, शमी, आदि के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ मारपीट, बलवे और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हमलावरों को गिरफ्तार करो
मौके पर पहुंची पुलिस को दुकानदार पक्ष के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक दबंगई के बूते यहां अपना होल्ड करना चाहते हैं। विरोध करने वालों का ये मुंह बंद करना चाहते हैं। जॉनी पर हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मामला दो पक्षों का
बाइक की साइड लगने को लेकर हुए विवाद में घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामला सांप्रदायिक नहीं बल्कि दो पक्षों का है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। -रणविजय सिंह एसपी सिटी
विज्ञापन



खास बातें:
मिठाई की दुकान की भट्टी में बाइक से साइड लगने पर हुआ विवाद
दूसरे समुदाय के युवकों ने दुकान में घुसकर हमला बोला, गल्ला लूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें