मेरठ। पुलिस के अनुसार माधवपुरम निवासी मजहर ने पड़ोसी उमर को दो माह पूर्व पहले सात सौ रुपये दिए थे। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर शनिवार शाम उमर ने आधा दर्जन साथियों के साथ मजहर के घर हमला बोल दिया। मारपीट में मजहर, उसकी पत्नी रानी और दो अन्य युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि 700 रुपये को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।