मेरठ। भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियों में सवार युवकों ने शनिवार आधी रात कैंट इलाके में गुंडागर्दी की। युवकों ने एक ट्रक ड्राइवर को पीटा और उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल के अनुसार स्कॉर्पियो और ट्रक की मामूली टक्कर हुई थी। जिस पर स्कॉर्पियों सवार युवकों ने ट्रक ड्राइवर को पीटकर पिस्टल तान दी थी।