फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

151 बड़े बकायेदारों को भेजा जायेगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
151 बड़े बकायेदारों को भेजा जाएगा जेल
विज्ञापन

मेरठ। जिला प्रशासन ने 10 लाख रुपये से ऊपर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ रणनीति बनाते हुए अभियान शुरू किया है। इन बकायेदारों को अब गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल एवं अपर जिलाधिकारी वित्त आनंद कुमार को निर्देश दिये हैं, कि वह ऐसे बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए, उन्हें जेल भेजें और वसूली भी सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी वित्त आनंद कुमार ने बताया कि जनपद में मैसर्स सनसाइन इनफ्राइट्स के हेमंत तुलसयानी, शिवदुलारी डेवलेपर्स के राहुल रस्तोगी, एआर डोयलिंग के उमेश गर्ग, डिलाइट होम प्रालि व गायत्री ब्रिड एसोसिएट्स सहित 51 लोगों पर 50 लाख से अधिक का तथा 108 लोगों पर 10 लाख से अधिक का करोड़ों रुपये राजस्व वसूली का देय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें