फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने चालक से ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित नंगलाताशी गांव निवासी नरेंद्र पुत्र धर्मवीर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को शिव चौक से दो लोग फाजलपुर जाने के लिए उसकी रिक्शा में बैठे। फाजलपुर पहुंचने पर दोनों ने उसे किराया दिया और इसके बाद उसे प्रसाद खिला दिया। प्रसाद में आरोपियों ने नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश ई-रिक्शा, मोबाइल व जेब में रखे 1200 रुपये लूट कर फरार हो गए। कई घंटे बाद उसे होश आया तो उसने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें