फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में नजदीकी का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सातवीं कक्षा की अपहृत छात्रा का शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दावा किया है कि छात्रा बृहस्पतिवार को कॉलेज ही नहीं गई थी। अंदेशा है कि वह अपनी मर्जी से कहीं जा सकती है। किसी नजदीकी का भी हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

शिवपुरम टीपी नगर निवासी छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ बृहस्पतिवार सुबह माधवपुरम स्थित कॉलेज गई थी। लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने देर रात ब्रह्मपुरी थाने पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज से जानकारी की गई तो पता चला कि छात्रा बृहस्पतिवार को अनुपस्थित थी, जबकि उसकी बहन ने कहा था कि वो कॉलेज गई थी। बड़ी बहन ने गलत जानकारी दी थी। इस मामले की जांच करने पर लग रहा है कि छात्रा अपनी बहन के साथ ही कॉलेज नहीं गई। वो अकेली घर से गई थी। संभावना है कि छात्रा अपनी इच्छा से गई है। उसके गायब होने में किसी नजदीकी का ही हाथ लग रहा है। बिहार के किसी युवक का नाम सामने आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें