गोवंश के कान काटने पर हंगामा
बड़ौत (बागपत)। शनिवार को नेहरू रोड पर एक गोवंश के कान काटने और धारदार हथियार से घायल करने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के बड़ौत नगर अध्यक्ष नितिन जैन और भाजपा के जिला मंत्री आलोक शास्त्री मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही उन्होंने उसका उपचार कराया। हंगामा करने वालों में जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, दीपक, अंकित, सचिन वत्स, नितिन गोस्वामी आदि रहे।