फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त छात्र बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ छात्र राहुल कश्यप सोमवार तड़के बरामद हो गया।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार घंटाघर की मंदिर वाली गली निवासी राहुल पुत्र लोकेश कश्यप डीएन इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा का छात्र है। राहुल का दावा है कि रविवार दोपहर वह रेलवे रोड स्थित जमनिया बाग क्रिकेट खेलने जा रहा था, तो कार ने टक्कर मार दी थी। विरोध करने पर कार सवार युवक उसका अपहरण कर ले गए थे और फिरौती के रूप में बीस लाख रुपये मांगे थे। सोमवार तड़के 5:30 बजे राहुल ने ही एक अज्ञात नंबर से परिजनों को फोन कर बताया कि वह सरधना बस स्टैंड पर है और उसे ले जाओ। जबकि पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की थी तो वह रोहटा रोड पर सरस्वती विहार और सिटी रेलवे स्टेशन की मिलती रही थी। एसओ के अनुसार पता चला है कि ये छात्र पहले भी घर से खुद ही चला गया था। परिवार मजदूरी पेशा है। आर्थिक हालत कमजोर है। परिवार से 20 लाख की फिरौती मांगने की बात हैरान करने वाली है। संभवत: छात्र खुद ही किसी वजह से घर से गया होगा। मामले में लिखा पढ़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें