तेलंगाना पुलिस गंगानगर एल ब्लॉक में छापा
गंगानगर। ठगी के मामले में शुक्रवार शाम तेलंगाना पुलिस ने एल ब्लॉक में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। गंगानगर एसओ आशुतोष कुमार के मुताबिक तेलंगाना पुलिस की पांच सदस्य टीम युवक से पूछताछ करने में जुटी है। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक तेलंगाना के एक युवक के फोन पर करीब दो साल से लोन दिलाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। झांसे में आए युवक ने एक खाते में सात लाख रुपये जमा करवा दिए। युवक ने करीब छह माह पूर्व शिकायत दर्ज कराई। जांच में बैंक खाता गाजियाबाद स्थित एक बैंक का निकला। पीड़ित युवक के पास जिस नंबर से फोन किए गए थे वह नंबर गंगानगर निवासी युवक के फोन में इस्तेमाल किया गया था। वहीं युवक ने बताया कि उसने कुछ माह पूर्व यह मोबाइल किसी से खरीदा था। उसे जानकारी नहीं कि उससे पहले नंबर किसने प्रयोग किया।