छेड़छाड़ पर मनचला धुना
मेरठ। शास्त्रीनगर में बुधवार को एक छात्रा से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर लोगों ने घेराबंदी कर एक मनचले को पकड़कर धुन दिया। मेडिकल थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। छात्रा ने तहरीर देने से मना कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मामूली सी साइड लगने पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।