फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में शराब का ठेका शिफ्ट करने का विरोध , हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माधवपुरम से देशी शराब का ठेका शिफ्ट करने की मांग को लेकर लोगों ने मंगलवार को बखेड़ा कर दिया। हंगामा प्रदर्शन के चलते पुलिस ने ठेका बंद करा दिया है।
विज्ञापन

माधवपुरम चौकी के सामने चल रहा देशी शराब का ठेका टंकी के नीचे एक दुकान में शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार शाम शराब की बोतलें टंकी के नीचे लाकर रखनी शुरू की गईं, तो मोहल्ले वालों ने विरोध शुरू कर दिया। दर्जनों लोग ठेके के सामने जमा हो गए। उनकी ठेका कर्मियों से बहस हो गई। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। मोहल्ले वालों का कहना था कि ये रिहायशी इलाका है। यहां ठेका चलने से बच्चों पर गलत असर पडे़गा। शराबी यहां हुड़दंग करेंगे और बहू बेटियों का भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने पुलिस से साफ कह दिया कि वे आबादी के बीच ठेका नहीं चलने देंगे। लोगों ने बताया कि रात को फिर से ठेक ा खोल दिया गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर इसे बंद करा दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि लोगों के विरोध के चलते शांति व्यवस्था को देख फिलहाल ठेका बंद करा दिया गया है। संबंधित विभाग और प्रशासन के स्तर से ही इस समस्या का समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें