मेरठ। बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की तलाश में कोतवाली पुलिस सिर्फ कागजों में दबिश दे रही है। पुलिस याकूब के परिवार का पुराना रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि फिरोज को गिरफ्तार किया जाएगा।
फिरोज और उसके दो निजी गनरों ने शाहपीर गेट पुलिस चौकी के पास व्यापारी से मारपीट की थी। पुलिस ने याकूब के परिवार का रिकॉर्ड खंगालकर 2012 के मुकदमे में आठ लोगों के गिरफ्तारी वारंट लिए थे। लेकिन याकूब और उसके दोनों बेटों ने वारंट रि-कॉल करा लिए। एसएसपी का कहना है कि याकूब व उसके परिवार पर दर्जनों मुकदमे हैं। सभी मुकदमों की जानकारी ली जा रही है। नामजद फिरोज की गिरफ्तारी वारंट लेने की अर्जी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में डाली हुई है। गिरफ्तारी के लगातार प्रयास चल रहे है। एसपी सिटी, एसपी देहात और सीओ कोतवाली को लगाया हैं। वह पुलिस से बच नहीं पाएगा।
- याकूब कुरैशी और उसके परिवार का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस