फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पति बोला, कोई सुनने को तैयार नहीं था, कब तक बर्दाश्त करता
विज्ञापन

- हत्या करने का कोई पछतावा नहीं


मेरठ। दोपहर 12:30 बजे थे। वसीम सरेआम अपनी पत्नी पर चाकू से वार करता रहा। यह देखकर वहां भीड़ लग गई, लेकिन कोई महिला को बचाने नहीं आया। यदि वसीम को रोकने की कोई थोड़ी जहमत उठा लेता तो शायद नाहिदा की जान बच जाती। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पंचायत में पहले हत्या का ऐलान किया और फिर वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी वसीम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और जीजा पार्षद अकरम शाह के अवैध संबंधों की शिकायत मेहताब में होने वाली पंचायत कमेटी से की थी, लेकिन कमेटी ने भूसा मंडी अग्निकांड की जांच में फंसे लोगों को बचाने की बात कहते हुए उसे दिल्ली में होने वाली पंचायत में शिकायत करने की बात कही थी। वसीम का दावा कि उसने मेहताब और दिल्ली में होने वाली पंचायत में ऐलान किया था कि उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह पत्नी की हत्या कर देगा। आरोपी वसीम ने ऐसा ही किया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली है।
विज्ञापन

बेवफाई कैसे बर्दाश्त करता
आरोपी वसीम ने बताया कि उसकी किसी ने नहीं सुनी। पत्नी की बेवफाई वह कैसे बर्दाश्त करता। आरोपी ने दावा कि उसने खुद पत्नी व पार्षद को आपत्तिजनक हालत में देखा है। उसने कहा कि मुझे पत्नी मारने को कोई पछतावा नहीं है।
जो सामने आता, छोड़ता नहीं
आरोपी ने कहा है कि उसके सामने कोई आता तो वह उसको नहीं छोड़ता। चाकू उसने मुर्गी का मीट बेचने वाले की एक दुकान से लिया था। वह पहले ही धमकी दे चुका था। वारदात करके वह टेंपो में बैठा और रेलवे रोड के थाने में पहुंच गया। उसको किसी ने टोकना भी मुनासिब नहीं समझा।
कहां था पुलिस अमला
भूसा मंडी में आगजनी के बाद पुलिस फोर्स तैनात है। महताब तिराहे पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है। सवाल उठता है कि आखिर बुधवार को पुलिस अमला कहां था। आरोपी वारदात करके आसानी से थाने पर जाकर सरेंडर हो गया, लेकिन किसी को पता नहीं चला।
थाने में मची खलबली
आरोपी रेलवे रोड थाने पहुंचा। उसको देखकर पुलिस में खलबली मच गई थी। आरोपी ने वारदात के बारे में बताया तो पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के बाद सदर बाजार पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इसकी फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पत्नी को पकड़कर गर्दन काटी। उसके भागते समय का वीडियो पुलिस को मिला है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में जांच पड़ताल की। मुकदमे में फुटेज पुख्ता सुबूत होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें