फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूटी ज्वेलरी शॉप, बैंक अधिकारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेंट्रल मार्केट से सटे शास्त्रीनगर सेक्टर पांच में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट का मामला
विज्ञापन

- भाजपा से जुड़े सराफ का बेटा है मुरादनगर के इलाहाबाद बैंक में अधिकारी
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश, एक आरोपी का मोबाइल मौके से मिला
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पॉश सेंट्रल मार्केट से सटे शास्त्रीनगर सेक्टर पांच में रविवार दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात के दौरान सराफ देवेंद्र वर्मा और उनके बैंक अधिकारी बेटे अमित वर्मा ने साहस दिखाने में कसर नहीं छोड़ी। ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाशों से सराफ देवेंद्र डरे नहीं और कनपटी पर पिस्टल सटी होने के बावजूद सेफ्टी अलार्म बजा दिया। अलार्म सुनकर घर से दुकान की तरफ दौड़े अमित पल भर में माजरा समझकर बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान बदमाशों को घेराबंदी होने पर गोली चला दी, जो अमित के जबड़े में जा लगी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक बदमाश का मोबाइल फोन गोलमंदिर के पास पड़ा मिला।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी देवेंद्र कुमार वर्मा की घर के बाहरी भाग में देवम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। देवेंद्र भाजपा के वार्ड 53 के वार्ड अध्यक्ष भी हैं। दोपहर करीब 12:20 बजे वह दुकान पर मौजूद थे। तभी एक बदमाश दुकान में घुसा और देवेंद्र की कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दो अन्य बदमाश भी दुकान में घुस आए जबकि चौथा बदमाश दुकान के बाहर निगरानी करने लगा। दुकान में मौजूद तीनों बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर चांदी के जेवरात के अलावा सराफ की जेब से नकदी निकलवा ली। एक बदमाश ने पिस्टल के बल पर तिजोरी भी खुलवा ली। इस दौरान सराफ ने साहस दिखाते हुए तिजोरी के पास लगा सेफ्टी अलार्म बजा दिया।
विज्ञापन

घेराबंदी होने पर हड़बड़ाए बदमाश
जैसे ही घर में अलार्म बजा तो सराफ के बेटे अमित वर्मा (मुरादनगर में इलाहाबाद बैंक में अधिकारी) दौड़कर गेट पर आए तो बदमाश हड़बड़ाकर भागने लगे। एक बदमाश को अमित ने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने अमित को धक्का देकर गिरा दिया। अमित इस बदमाश से भिड़ गए तो बदमाश ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली अमित के जबड़े को चीरती हुई गर्दन में पीछे की तरफ घुस गई। पास में काम कर रहे मजदूरों ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो तीन बदमाश तीन राउंड फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गये। जबकि एक बदमाश पैदल ही भाग निकला। घायल अमित को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी एएन सिंह और सीओ अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने जमकर हंगामा कर अधिकारियों को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। नौचंदी थाने में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें