फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंचे दरोगा से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जीरो माइल पर सोमवार रात दो कारों की भिड़ंत हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा था। सूचना पर पहुंचे लालकुर्ती थाने के दरोगा व होमगार्ड से लोगोें ने हाथापाई कर दी। दौराला निवासी मोहित सोमवार रात अपने भाई राजीव, रवि व प्रदीप के साथ कार से बच्चा पार्क स्थित एक डॉक्टर के यहां आ रहे थे। जीरो माइल के पास एक अन्य कार से उनकी टक्कर हो गई। कार में दूसरे समुदाय का युवक था। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर दूसरे समुदाय के युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। माहौल गर्म होते देख किसी ने लालकुर्ती पुलिस को सूचना दी। थाने में तैनात दरोगा और होमगार्ड वहां पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर दी। होमगार्ड को भी पीट दिया। सूचना पर लालकुर्ती थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और आधा दर्जन युवकों को हिरासत लिया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। दरोगा से कोई हाथापाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें