फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठा में मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थानाक्षेत्र के पूठा गांव में बृहस्पतिवार देर रात आधा दर्जन लोगों ने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं। हमलावरों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूठा निवासी अविलाश का परिवार बृहस्पतिवार रात अपने मकान में था। आरोप है कि अचानक आधा दर्जन हमलावरों ने उनके मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मकान के पास ही दुकान है। बंद दुकान के बाहर भी गोलियां चलाई गई। हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए । मलियाना चौकी प्रभारी दिनेश मलिक ने बताया कि दीवारों पर गोलियों के निशान हैं। मौके से 32 बोर के तीन और 315 बोर का एक खोखा बरामद हुआ है। जिससे लग रहा है कि फायरिंग दो असलहों से हुई है। इसी परिवार के लोगों का 15 अगस्त को दो लोगों से विवाद हुआ था। फायरिंग हुई थी जिसमें दो लोगों पर केस दर्ज कर जेल भेजा गया था। हो सकता है कि ये घटना भी उसी विवाद से जुड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें