फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खड़ी करने पर संघंर्ष, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ध्यानचंद नगर में रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर शुक्रवार देर रात खूनी संघर्ष हो गया। दो फैक्ट्रियों के कर्मचारियों में धारदार हथियार चले। जिसमें व्यापारी नेता का चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना से नाराज व्यापारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पउप्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष आशु शर्मा कार से ध्यान चंद नगर स्थित फैक्ट्री जा रहे थे। कॉलोनी में बीच रास्ते पर एक फैक्ट्री मालिक की कार खड़ी होने से रास्ता रुका था। आशु के चालक मोनू के काफी कहने पर फैक्ट्री मालिक और 4-5 लड़के कार हटाने आए। लेकिन उनसे कार नहीं हटी। आरोप है कि इस दौरान कहासुनी होने पर फैक्ट्री मालिक और उनके साथियों ने मोनू पर हमला कर दिया। बचाव में आशू शर्मा की फैक्ट्री के कर्मचारी आए तो संघर्ष में गले में कैंची लगने से आशु की फैक्ट्री का कर्मचारी आकाश निवासी गुप्ता कालोनी घायल हो गया। मोनू और आकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आशु शर्मा सहित दर्जनों व्यापारी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि आशु शर्मा ने फैक्ट्री मालिक और उनके कर्मियों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। इस पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें