कंकरखेड़ा। साधु नगर निवासी विशांत प्रेमी पुत्र सतेंद्र शुक्रवार को बाजार गया था। उसने अपनी साइकिल कस्बा चौकी के पास खड़ी की थी। इस दौरान एक साधु साइकिल को ले जाने लगा। यह देख विशांत ने साधु को पकड़ लिया। इस बीच विशांत का एक दोस्त भी वहां आ गए। इसके बाद दोनों ने साधु के साथ मारपीट कर दी और पीटते-पीटते थाने ले गए। वहीं साधु का कहना है कि उसने साइकिल चोरी करने का प्रयास नहीं किया। दोनों युवक उसे देखकर चिड़ा रहे थे। उसके बाद उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर साइकिल चोरी का आरोप लगा उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने युवकों से तहरीर देने को कहा था तो वे चुपके से वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस ने साधु को भी छोड़ दिया। एसआई महेश चंद्र का कहना है कि साधु के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी, इसलिए उसे छोड़ दिया।