फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तैनात 58 महिला कांस्टेबल सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले मंगलवार को जिले के अलग-अलग थानों में तैनात महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। मेडिकल थाने में तैनात महिला कांस्टेबल सोनिया पाल और अंजू लता को एसओ सतीश कुमार ने सम्मानित किया। महिला थाने में इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने अनु सैन को सम्मानित किया। सदर बाजार में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने दो महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि थाना स्तर पर महिला संबंधी समस्याओं का समाधान, महिला संबंधी केसों की विवेचना के मामलों में सभी थानों में उन महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने एक साल में अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें