फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद बदमाश ने थाने में दी बाइक चोरी की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट करने के बाद बदमाश ने दी बाइक चोरी की तहरीर
विज्ञापन


मेरठ। दौराला-लावड़ मार्ग पर व्यापारी से लूट के बाद घेराबंदी होने पर बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उनमें से एक बदमाश अपनी बाइक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने मेडिकल थाने पहुंच गया। पुलिस ने जैसे ही वायरलेस सेट पर बाइक का नंबर फ्लैश किया तो सच्चाई का पता चला।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम निवासी कपिल कुमार व्यापारी हैं। उनकी लावड़ में पशु आहार की दुकान है। 21 दिसंबर की शाम को लावड़ से लौटते वक्त रास्ते में दो बाइकों पर पहुंचे पांच बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट करते हुए 40 हजार रुपये, एक्टिवा और मोबाइल लूट लिया था। इस बीच तीन बदमाश एक्टिवा लेकर भाग गए। वहीं व्यापारी के शोर मचाने पर दौड़े लोगों को देख दो बदमाश अपनी बाइकें मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एसपी देहात राजेश कुमार ने दोनों बाइकों को थाने भेज दिया था।
विज्ञापन

लूट की घटना के दो घंटे बाद शेरगढ़ी निवासी रविंद्र अपनी मां को लेकर मेडिकल थाने पहुंचा और सरायकाजी मोड़ से बाइक चोरी की बात कही। इसके बाद मेडिकल पुलिस ने वायरलेस से बाइक चोरी की सूचना फ्लैश की तो पता चला कि इस नंबर की बाइक को लुटेरे लावड़ के पास छोड़कर भागे थे।
एसपी देहात ने बताया कि लूट की घटना को रविंद्र निवासी शेरगढ़ी, रिंकू मखदूमपुर, बिट्टू उर्फ बिटूरा निवासी शेरगढ़ी के साथ काले और अंकित ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने रविंद्र और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

मोदीपुरम में बनी प्लानिंग
पकड़े गये दोनों बदमाशों ने बताया कि वह कई दिन से लूट की प्लानिंग बना रहे थे। घटना वाले दिन शाम पांच बजे मोदीपुरम के पास ढाबे पर पहुंचे और वहां चाय पी। उसके बाद ब्रह्मपुरी निवासी एक युवक ने कहा कि हमारे क्षेत्र के व्यापारी कपिल मोटी रकम लेकर लावड़ से शाम को एक्टिवा से दौराला की तरफ चलते हैं। वहीं शनिवार को एसपी देहात राजेश कुमार टीम के साथ मोदीपुरम में पहुंचे। एसपी देहात ने कई स्थानों पर जांच पड़ताल करते हुए पूछताछ की। बाइक पर इंजन और चेसिस नंबर के अलावा नंबर प्लेट भी सही थी।
विज्ञापन


एक युवक ने रात में आकर बताया था कि उसकी सरायकाजी के पास से बाइक चोरी हो गई। युवक थाने में तहरीर देकर चला गया। जांच हुई तो पता चला कि युवक ने अपने साथियों के साथ लावड़ में लूट की और बाइक छोड़कर भाग निकले। चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। बृजेश कुमार, एसओ मेडिकल
खास बात
21 दिसंबर को लावड़-दौराला मार्ग पर व्यापारी से की थी लूटपाट, दो दबोचे
घेराबंदी होती देखकर बदमाश अपनी दो बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें