गंगानगर। शास्त्रीनगर निवासी उदित कुमार रविवार को गंगानगर में अपने दोस्त से मिलने आया था। शाम करीब साढे़ छह बजे थाने के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उदित से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है।