15 सटोरियों से 1.65 लाख बरामद मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने 15 सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 1.65 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से सट्टा खेल रहे थे। आरोपियों से नशे का सामान भी बरामद हुआ है।