फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर लूट करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर तमंचे के बल पर लूट करने के आरोपी को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बुधवार रात दिल्ली चुंगी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शहजाद निवासी लिसाड़ी गेट है। शहजाद और उसके एक साथी ने विगत आठ अगस्त की रात बिजली बंबा बाईपास मार्ग पर माधवपुरम निवासी निर्भय नागर से आईफोन, दो हजार रुपये, चार्जर आदि सामान लूटा था। आरोपी से आईफोन, चार्जर, एक स्कूटी और एक तमंचा बरामद हुआ है। उसने यह स्कूटी अपने साथी की बताई है, जो लिसाड़ी गेट क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी तलाश में दबिश दी गई। लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें