मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में घरेलू काम करने वाली एक किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों के हंगामा करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज सिंह ने बताया है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी थी। लोगों ने एक किशोरी से दुष्कर्म होने की बात कही। लेकिन थाने में तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।