- दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट में है आरोपी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित भाग्यश्री हॉस्पिटल के मालिक पंकज त्यागी को सोमवार शाम मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना कि पंकज दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी धारा में दो मुकदमे में वांछित चल रहा था।
एसओ मेडिकल कैलाश चंद के मुताबिक हापुड़ की एक युवती ने पंकज त्यागी, उसकी पत्नी, बेटा समेत छह लोग को नामजद करते हुए दुष्कर्म, लूटपाट और एससी-एसटी एक्ट में दो सप्ताह पूर्व केस पंजीकृत कराया था। इस मामले की जांच सीओ सिविल लाइन कर रहे। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सोमवार शाम मेडिकल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंकज त्यागी को जागृति विहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पंकज त्यागी की पत्नी व बेटे समेत अन्य पांच लोगों की तलाश में पुलिस ने देर रात तक दबिश दी। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया है कि पंकज त्यागी के खिलाफ उसकी पत्नी ने भी दो करोड़ की धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज करा रखा है। इस मामले में हापुड़ की एक युवती भी नामजद है, जो पंकज के हॉस्पिटल में ही नौकरी करती थी। जिसकी विवेचना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।