पुरानी रंजिश में हमला करके युवक को किया घायल
मोदीनगर। याकूतपुर मवी निवासी तेजपाल पशुपालन का काम करते हैं। गांव के कुछ लोगों से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को तेजपाल अपने पशु लेकर खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में उसे विपक्षी लोग मिले। उनमें एक युवक ने तेजपाल के साथ गाली गलौज की। तेजपाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तेजपाल को काफी चोट आई हैं। परिजनों ने तेजपाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के परिजनों ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा एक अन्य घटना में निवाड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए याकूतपुर मवी निवासी दीपक नामक युवक 27 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह के अनुसार गिरफ्तार युवक को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है।