कैराना (शामली)। चेकिंग के दौरान कैराना कोतवाली पुलिस ने कार से 23 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह गश्त के दौरान हरियाणा की ओर से आई कार को शामली बस स्टैंड पर चेकिंग के लिए रोका गया। कार में 23 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। मौके से महरून और तासिम निवासी ग्राम घाटमपुर नकुड़ ( सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।