फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर बदमाशों ने दुकानदार से 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बाईपास स्थित अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकानदार को गन प्वाइंट पर लेकर बीस हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार के शोर मचाने पर सिक्योरिटी गार्ड बंदूक लेकर बदमाशों के पीछे भागे। लेकिन बाइक सवार बदमाश फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन

अंसल कोर्टयार्ड कालोनी में नवीन गुप्ता ने बालाजी डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से कालोनी के मुख्य द्वार पर दुकान कर रखी है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। इस बीच बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर दुकानदार से लूटपाट करने लगे। उस समय दुकानदार के भाई नीरज गुप्ता भी वहां मौजूद थे। दोनों भाई बदमाशों से भिड़ गए। लेकिन बदमाशों ने तमंचा और पिस्टल तानकर दुकान में रखे बीस हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर कालोनी के गार्ड भी बंदूक लेकर मौके पर दौड़े। लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान पहले बताया कि डेढ़ लाख रुपये कैश लूटा गया है। बाद में दुकानदार ने पुलिस को बीस हजार रुपये कैश बताते हुए लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन


खास बातें:
तमंचा लहराते हुए से बाइक से फरार हुए बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें