फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज न लगाने को लेकर ग्रामीणों ने दुल्हन के परिजनों को पीटा की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गांव के ही कुछ युवकों ने लड़की पक्ष के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

जेवरी गांव निवासी कैलाश कुमार मजदूरी करता है। मंगलवार को उसकी बेटी कोमल की शादी थी। बारात जानी थाना क्षेत्र के गांव कुराली से आई थी। कैलाश ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसने शादी में दूल्हा दुल्हन के लिए स्टेज नहीं बनवाया था। वहीं पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक स्टेज लगवाने की बात कहने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद आरोपी युवकों ने कैलाश व उसके रिश्तेदारों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें कैलाश, मोंटी, गौरव, शनि, फकीरा व आरोपी पक्ष के दीपक, अनिल व शेखर सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, हल्का इंचार्ज दरोगा रावेंद्र तालियान का कहना है कि आरोपी पक्ष के कई युवकों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। उधर, पुलिस की मौजूदगी में शादी समारोह संपन्न हुआ।

दुश्मनी निकालने के लिए रंजिशन कराया झगड़ा
कैलाश ने बताया कि दो साल पूर्व शिवलोक पुरी के रहने वाले एक व्यक्ति की खिर्वा रोड पर उसके दोस्तों ने हत्या कर दी थी। मामले में गांव के लोगों ने कैलाश का नाम भी लिखवा दिया था। हालांकि पुलिस ने जांच की तो वह निर्दोष पाया गया। कैलाश ने बताया कि तभी से गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। इसी के चलते उन्होंने शादी समारोह में झगड़ा किया। कैलाश ने बताया कि आरोपियों ने उसकी रिश्तेदारी में आई तीन महिलाओं से मारपीट भी की और उनसे चेन, कुंडल, अंगूठी आदि जेवरात भी लूट लिए। साथ ही दुल्हन के जेवरात भी लूटने की भी कोशिश की। वहीं पुलिस का कहना है कि कोई लूटपाट नहीं हुई है। सिर्फ दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें