मेरठ। मेडिकल पुलिस ने शनिवार को सलीम निवासी कमालपुर मेडिकल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से छह मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी सलीम शातिर लुटेरा है। शास्त्रीनगर और जागृति विहार में आरोपी ने मोबाइल व पर्स स्नैचिंग की घटना करना बताया है।