फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक किया मोबाइल, पार्सल से निकला साबुन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलआईसी के एक अधिकारी को मोबाइल फोन ऑनलाइन बुक करना भारी पड़ गया। सोमवार को मोबाइल फोन की डिलीवरी पहुंची तो पैकेट से मोबाइल नहीं साबुन निकला।
विज्ञापन

एलआईसी साकेत में संदीप यादव सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक संदीप ने एक सप्ताह पहले एक ऑनलाइन कंपनी में मोबाइल फोन बुक कराया था। जिसके 15 हजार रुपये भी ऑनलाइन ही पेमेंट किए थे। सोमवार को संदीप के ऑफिस में ही मोबाइल फोन की डिलीवरी पहुंची। संदीप ने पैकेट खोला तो उसमें मोबाइल फोन के बजाय साबुन की टिक्की निकली। संदीप ने अपने सहपाठियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। कंपनी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें