गंगानगर। गांव पचपेड़ा भावनपुर निवासी शादाब मवाना रोड स्थित एक कॉलेज में काम करता है। युवक के मुताबिक जलालपुर निवासी दो युवक बृहस्पतिवार दोपहर कॉलेज में घुस आए और मोबाइल व नकदी लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक एक छात्र के प्रवेश को लेकर दोनों युवकों से बहस हुई थी। जिसके बाद युवक ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है।