मेरठ। कबाड़ी बाजार में हुई कोठा संचालिका के हत्यारे का सुराग नहीं लग पाया। सीओ ब्रह्मपुरी के अनुसार घटनास्थल कोठे के नीचे एक व्यापारी की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन व्यापारी ने बताया कि सोमवार को उसकी दुकान के साथ सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। एक-दो जगह की फुटेज साफ नहीं थी। कुछ युवकों का नाम सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ होगी।