जेल गया मौलाना तो महिला पर जानलेवा हमला
मेरठ। बच्ची से चार दिन पूर्व दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी मौलाना को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे भड़के मौलाना के परिजनों ने मंगलवार रात बच्ची के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। बच्ची को गला घोंटकर मारने की कोशिश की। बच्ची की मां को भी बुरी तरह से पीटा। महिला की हालत गंभीर बनी है।
मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी मौलाना बाबू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिस पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी मौलाना को जेल भेज दिया था। इससे भड़के मौलाना के परिजनों ने बच्ची के घर पर हमला बोल दिया। बच्ची की मां को भी आरोपी पक्ष की महिलाओं ने लात घूंसों से पीटा। धमकी दी कि फर्जी तरह से मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें:
चार दिन पहले मौलाना ने बच्ची से की थी दुष्कर्म की कोशिश