मेरठ। कोटला निवासी मोंटू की पत्नी सदफ (28) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि हत्यारोपी सास रेशमा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।