फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी से दो युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र से दो व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी सुराग न लगने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी संजीव कुमार ने नौचंदी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा संदीप (24) मोबाइल की दुकान करता है। सोमवार शाम संदीप अपने व्यापारी दोस्त शिवम गर्ग निवासी राजेंद्र नगर के साथ बेगमपुल पर शापिंग करने की बात कहकर गया था। उसके बाद से दोनों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। परिजनों ने अपहरण की भी आशंका जताई है। परिजनों ने एसपी सिटी को भी जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी भी थाने पहुंचे और पूछताछ की। इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना है कि दोनों युवकों की मोबाइल की दुक ान है। दोनों एक साथ ही जाना बताए गए हैं। गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें