फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में शादी करने पहुंची नशे में धुत युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नशे में धुत एक युवती रविवार शाम जाकिर कालोनी चौकी जा पहुंची। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती ने करीब एक घंटे तक हंगामा काटा। दरोगा और सिपाही ने समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे ही भिड़ गयी। चौकी पहुंचे इंस्पेक्टर ने किसी तरह उसे समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी इस युवती का बुलंदशहर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे एक साल से शादी करने के नाम पर धोखा दे रहा है। कई बार उधार पैसे भी मांगकर ले जा चुका है। युवक अब दूसरी युवती से शादी करना चाहता है। शाम को यह युवती शराब के नशे में जाकिर कालोनी चौकी पहुंच गई। हंगामा करते हुए कहा कि जब तक उसका प्रेमी यहां आकर शादी नहीं करेगा, वह जाएगी नहीं। इस दौरान महिला सिपाहियों ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने अंग्रेजी में बात करनी शुरू कर दी। लोगों की भीड़ लगी तो युवती ने उनके साथ भी गालीगलौज कर दी।
पुलिस ने युवती के परिजनों को भी चौकी पर बुला लिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के अनुसार परिजनों की मदद से युवती का नशा उतरवाया गया। युवती ने चौकी से जाते समय चेतावनी दे दी कि यदि उसके प्रेमी से शादी नहीं कराई तो थाने के बाहर ही धरने पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- जाकिर कालोनी पुलिस चौकी पर करीब एक घंटे तक चला ड्रामा
- सिपाही और दरोगा से भिड़ी युवती, लोगों से भी की गालीगलौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें