फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहतेशाम मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एहतेशाम मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। एहतेशाम मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी अजहर को लिसाड़ी गेट पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अहमदनगर गली नंबर-3 निवासी एहतेशाम (19) और उसका भाई सावेज (14) अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। उनके मकान के पीछे रहने वाला जुनैद, उसका भाई मुशीर और उनकी मां शमीना अपनी छत पर थीं। आरोप है कि इस दौरान एहतेशाम और सावेज ने शमीना को चिढ़ाना शुरू कर दिया था। जुनैद पक्ष ने विरोध करते हुए एहतेशाम की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली चला दी थी। गंभीर रूप से घायल एहतेशाम की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार इस मामले में चार आरोपी नामजद हुए थे। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें