फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद हुआ संदीप की मौत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मलियाना में करीब डेढ़ साल पहले युवक की मौत शराब में जहर के कारण हुई थी। इसका राज बिसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ है।
विज्ञापन

घटना 17 फरवरी 2016 की है। टीपी नगर थानाध्यक्ष के अनुसार मलियाना निवासी संदीप (26) को उसके दोस्त अजय और दीपक घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने उसे शराब पिलाई और घर छोड़कर चले गए। अगले दिन सुबह संदीप की मौत हो गई। परिजनों ने अजय और दीपक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए भेजा गया था। अब लैब से मिली जांच रिपोर्ट में मौत की वजह शराब में जहर होना आया है। यानी शराब में जहर मिलाकर संदीप को पिलाई गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वे फरार मिले। दबिश के बाद कुछ भाजपा नेता आरोपियों की पैरवी में थाने पहुंचे और डेढ़ साल बाद दबिश देने का विरोध जताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी हर हाल में होगी। इसके बाद भाजपाई वहां से चले गए।
खास बात
- डेढ़ साल बाद बिसरा रिपोर्ट के बाद हुई पुष्टि
- आरोपियों की तलाश में टीपी नगर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें