मेरठ। साकेत चौराहे पर बुधवार सरेशाम दो बदमाशों ने मवाना निवासी कपड़ा कारोबारी नीरज रस्तोगी से मोबाइल फोन लूट लिया।
नीरज के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन बदमाश फरार हो गए। सूचना देने के आधे घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिस पर लोगों ने आक्रोश जताया। नीरज के भाई विशाल रस्तोगी मवाना भाजयुमो के अध्यक्ष हैं। हैरानी की बात यह है कि साकेत चौराहे से कुछ दूर ही कमिश्नर आवास है तो सिविल लाइन थाना। लेकिन फिर भी पुलिस सूचना पर आधा घंटा देरी से पहुंची। पीड़ित नीरज का कहना है कि पुलिस अगर जल्द आ जाती तो शायद बदमाशों की घेराबंदी हो सकती थी। मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं थी। उन्होंने बदमाशों की तलाश में चेकिंग तक नहीं की। इस मामले में बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत करेंगे।