कार सवार छह लोगों पर युवती के अपहरण का आरोप
मुरादनगर। युवती के परिजनों ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक कॉलोनी निवासी युवती शनिवार शाम को दवा लेने गई थी, काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। युवती के परिजनों ने डॉक्टर की दुकान के आसपास पता किया तो लोगों ने बताया कि कार सवार युवक युवती का अपहरण कर ले गया है। युवती के परिजनों कॉलोनी निवासी एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एसएचओ का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।