उधार वापस मांगा तो थमा दिया 5 लाख का फर्जी चेक
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की सोना एंक्लेव निवासी एक व्यक्ति ने अपने एक परिचित पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।
डॉ. सुनील मित्तल के अनुसार सन 2014 में उनका एक व्यक्ति से परिचय हुआ जो कि दुकान करता था। कुछ समय बाद दोस्ती प्रगाढ़ हो गई और वह उनके घर आने-जाने लगा। 2017 में उक्त व्यक्ति को व्यापार में घाटा होने के चलते पैसे को जरूरत पड़ी तो पीड़ित ने विश्वास करते हुए 5 लाख रुपये उसे दे दिए। इस बीच आरोपी का काम भी अच्छा चलने लगा तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी टालता रहा। जब पीड़ित ने जोर दिया तो आरोपी ने 5 लाख का चेक उनको दे दिया। जब चेक को लेकर बैंक गए तो पता चला कि इस नाम से कोई भी एकाउंट इस बैंक में नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनकी रकम वापस नहीं करना चाहता, इसलिए नकली चेक दे रहा है। पीड़ित ने थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
----------