फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक पर लगाया झाडफ़ूंक के दौरान छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक पर लगाया झाड़ फूंक के दौरान छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की दयापुरी कॉलोनी में एक महिला परिवार का साथ रहती है। महिला का पति फलों का व्यवसाय करता है। महिला के अनुसार गत कुछ महीनों से व्यावसायिक व अन्य घरेलू कारणों से वह काफी परेशान चल रहे हैं। इस बीच उसके पति मोहल्ले में रहने वाले एक तांत्रिक किस्म के व्यक्ति से मिले। जिसने दावा किया कि एक हफ्ते की पूजा के बाद उनके सब क्लेश मिट जाएंगे। महिला की शिकायत है कि शनिवार दोपहर को पति की गैर मौजूदगी में उक्त तांत्रिक उनके घर आया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी वहां से भाग गया। महिला व उसके पति ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें