फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल में फोन जगह लोहे की मूर्ति भेजी, छात्र से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनलाइन मंगाया फोन निकली लोहे की मूर्ति
विज्ञापन


मुरादनगर। सस्ता फोन बेचने का लालच देकर 12वीं के छात्र से चार हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल की जगह पार्सल में लोहे की मूर्ति निकली। सरना गांव निवासी किसान नरेंद्र त्यागी का बेटा मुकुल त्यागी 12वीं का छात्र है। मुकुल ने बताया कि 13 मई को एक मोबाइल कंपनी से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया। मुकुल को उसने बताया कि 12 हजार रुपये का फोन स्कीम के तहत सिर्फ चार हजार रुपये में कंपनी बेच रही है। कैश ऑन डिलीवरी की बात हुई। स्पीड पोस्ट से मुकुल के पास एक पार्सल आया। जिसे उसने चार हजार रुपये देकर छुड़ाया। छात्र ने पार्सल खोलकर देखा तो उसमें लोहे की मूर्ति निकली। यह देख छात्र को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें