फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में बाइक सवार लुटेरों का गैंग सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में बाइक सवार लुटेरों का गैंग सक्रिय
विज्ञापन

सरधना। सरधना में बाइक सवार लूटेरों का गिरोह सक्रिय है जो महिलाओं से पर्स, चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। दो दिनों में तीन घटनाएं बाइक सवार बदमाशों ने की है। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

मूलरूप से कालंदी गांव निवासी डा. महेश सोम का गंज बाजार में क्लीनिक हैं। पत्नी नीरू सोम सीएचसी में महिला चिकित्सक हैं। नीरू सोम शुक्रवार शाम चार बजे देवर सुरेश के साथ स्कूटी से सीएचसी से घर आ रहीं थी। चर्च के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूटने का प्रयास किया। छीना झपटी में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों को चोट लग गई। जबकि बदमाश फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने में लगी है। वहीं दो दिन पूर्व चांदना निवासी महिला शिखा से भी पर्स लूट का प्रयास किया। शुक्रवार को पोहल्ली निवासी आबिद पुत्र समीनुद्दीन की बहन दानिस्ता से बदमाशों से पर्स लूट लिया। वह बहन को ससुराल से लेकर आ रहा था। बताया कि पर्स में पांच हजार की नकदी व ज्वेलरी थी। तीनों घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है। पुलिस तहरीर पर मामलों की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें