आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान
मुरादनगर। उखलारसी में एक युवक ने शनिवार रात पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मूलरूप से मोदीनगर संतपुरा श्याम सिंह विहार निवासी अमित कुमार(23)पुत्र सूरज प्रकाश तीन माह से मुरादनगर उखलारसी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अमित ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके अमित के शव को नीचे उतारा। पूछताछ के दौरान पता चला कि शनिवार शाम अमित ने अपने को कमरे में बंद कर लिया था, रविवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर जाली से झांककर देखा तो वह पंखे से लटका था। एसएचओ ने बताया कि मृतक अमित के माता पिता बीमार चल रहे है और नोएडा के अस्पताल में भर्ती है। चर्चा है कि आर्थिक तंगी के चलते अमित ने आत्महत्या की, मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।