फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में बाइकर्स ने कार सवार दंपति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडरेज में बाइकर्स ने कार सवार दंपति को पीटा
विज्ञापन

मुरादनगर। रोडरेज में बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर कार सवार दंपति को घायल कर दिया। पुलिस से पीड़ित दंपति ने गुहार लगाई है।
गाजियाबाद विजयनगर निवासी सतीश कुमार कार से बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी पूनम के साथ मेरठ से लौट रहा था। हाइवे पर दुहाई गांव एक्सप्रेस वे के पास पहुंचा तो ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रही बाइक में साइड लग गई। कार की साइड लगते ही बाइक सवार तीन युवक नीचे गिर गए। इस बात को लेकर सतीश और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौच कर युवकों ने सतीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति को पिटता देख पूनम ने बीच बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। दंपति के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें